
Jagaran News- टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इन दिनों भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए मनोरंजन का साधन बने हुए हैं। मजाक में कप्तान महेंद्र सिंह धौनी द्वारा उन्हें सर की उपाधि दिए जाने के बाद से तमाम प्रशंसक जडेजा की खिल्ली उड़ाने से नहीं चूकते। सभी उनके कारनामों पर पूरा आनंद उठाते हैं।
सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर टेन स्पोर्ट्स ने क्रिकेट प्रशंसकों से एक सवाल पूछा कि अगर सर जडेजा क्रिकेटर नहीं होते तो फिर क्या होते? इस सवाल के कई मजेदार जवाब आएं, जिनमें से कुछ चुनिंदा ट्वीट्स हम आपके सामने पेश कर रहे हैं :
रंजन धार : अगर सर जडेजा क्रिकेटर नहीं होते तो वे भारतीय फुटबॉल टीम के कोच होते और फिर हम फीफा वर्ल्ड कप जीत जाते।
ईडीएम : अगर सर जडेजा क्रिकेटर नहीं होते तो वे रौल्स रॉयस कार का लोगो होते।
बैजयंत जय पांडा : अगर सर जडेजा क्रिकेटर नहीं होते तो वे तमिल फिल्मों में होते और सर रजनीकांत क्रिकेटर होते।
टेन स्पोर्ट्स : अगर सर जडेजा क्रिकेटर नहीं होते तो वे गूगल.कॉम को जडेजा.कॉम से रिप्लेस कर देते।
अभिराम अय्यर : अगर सर जडेजा क्रिकेटर नहीं होते तो वे एक सुपर हीरो होते। वे चारों तरफ उड़ते और दुनिया को बचाते।
अर्पित राठौड़ : अगर सर जडेजा क्रिकेटर नहीं तो वे सप्ताह में से सोमवार को खत्म कर देते।
वेदांक सिंह : अगर सर जडेजा क्रिकेटर नहीं होते तो एक खगोलशास्त्री होते और सभी ग्रहों पर भ्रमण करते।
रोहित गुप्ता : अगर सर जडेजा क्रिकेटर नहीं होते तो एफ1 के चालक होते..तेज और तर्रार।
स्वीट अनु : अगर सर जडेजा क्रिकेटर नहीं होते तो वे कुकरी शो होस्त करते।
आशीष : अगर सर जडेजा क्रिकेटर नहीं होते तो वे निंजा होते।
द रॉक : अगर सर जडेजा क्रिकेटर नहीं होते तो वे फेसबुक को खत्म कर देते और जडेजा बुक लांच कर देते।
गीत : अगर सर जडेजा क्रिकेटर नहीं होते तो वे एक बार में ही आईआरसीटीसी से रेलवे टिकट बुक कर लेते।
गौतम मट्टू : अगर सर जडेजा क्रिकेटर नहीं होते तो बाइक रेसर होते और न्यूट्रल गियर में ही रेस जीत जाते।
उदित ओबेराय : अगर सर जडेजा क्रिकेटर नहीं होते तो वे 'हिट मैन' होते।
लैरिसा डिसूजा : अगर सर जडेजा क्रिकेटर नहीं होते तो वे रॉक स्टार होते और उनका निक नेम होता वैलिड इनफ।
(from jagran.com )
No comments:
Post a Comment